प्रेमी ने कोर्ट मैरिज के फर्ज़ी कागज़ बनवाए, कीमती सामान लेकर फरार

नवभारत टाइम्स

गुड़गांव में एक महिला के साथ बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने प्रेम जाल में फंसाकर महिला का न्यूड वीडियो बनाया और ब्लैकमेल कर रेप किया। सजा से बचने के लिए उसने फर्जी कोर्ट मैरिज के कागज बनवाए और महिला को गुड़गांव ले आया। कुछ समय बाद मारपीट कर कीमती सामान लेकर फरार हो गया।

lover made fake court marriage papers blackmailed with nude video and looted valuables woman appeals for justice
गुड़गांव के सेक्टर-37 थाना इलाके में एक महिला के साथ हुई हैवानियत की कहानी सुनकर रूह कांप जाती है। एक युवक ने पहले प्रेमजाल में फंसाकर महिला का न्यूड वीडियो बनाया और फिर उसी वीडियो के दम पर उसे लंबे समय तक ब्लैकमेल कर रेप करता रहा। सजा से बचने के लिए उसने फर्जी कोर्ट मैरिज के कागज बनवाए और महिला को गुड़गांव ले आया। कुछ दिन साथ रहने के बाद मारपीट कर कीमती सामान लेकर फरार हो गया। पीड़िता ने अब न्याय की गुहार लगाई है।

यह मामला करीब चार साल पहले औरैया (यूपी) में शुरू हुआ। महिला के पड़ोसी ने उसे नहाते वक्त चोरी-छिपे कैमरे में कैद कर लिया। इस न्यूड वीडियो को हथियार बनाकर आरोपी ने महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। लोक-लाज का डर दिखाकर वह महिला के साथ रेप करता रहा। तंग आकर महिला ने औरैया के दिबियापुर थाने में केस दर्ज कराया, जिसके बाद आरोपी को जेल भी जाना पड़ा।
जेल से बाहर आने के बाद आरोपी ने फिर से महिला को परेशान करना शुरू किया। पहले उसने जान से मारने की धमकी दी, फिर अचानक 'हृदय परिवर्तन' का ढोंग रचा। उसने महिला से माफी मांगी और कहा कि वह अपनी गलती सुधारना चाहता है। भावुकता के इसी जाल में फंसी महिला ने आरोपी पर विश्वास कर लिया। आरोप है कि आरोपी ने कोर्ट के नाम पर फर्जी शादी के दस्तावेज तैयार किए और महिला को विश्वास दिलाया कि वे अब पति-पत्नी हैं।

शादी का झांसा देकर आरोपी 25 अप्रैल 2023 को महिला को गुड़गांव के खांडसा एरिया में ले आया। यहां वे साथ रहने लगे। कुछ समय बाद जब महिला को पता चला कि शादी के कागजात फर्जी हैं, तो आरोपी का असली चेहरा सामने आ गया। आरोप है कि वह शराब पीकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट करने लगा। उसने बच्चों को जान से मारने की धमकियां दीं और महिला को एक घर में कैद कर दिया। 21 फरवरी को महिला का मंगलसूत्र, पायल, मोबाइल और 5500 रुपये लेकर आरोपी रातों-रात फरार हो गया।

पीड़िता ने अपने शरीर पर लगे चोटों के निशान दिखाते हुए एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में वह पुलिस प्रशासन से मदद की गुहार लगा रही है। उसकी आपबीती किसी फिल्मी पटकथा से कम खौफनाक नहीं है। यह घटना समाज में महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है। आरोपी ने न सिर्फ महिला की इज्जत से खिलवाड़ किया, बल्कि उसे शारीरिक और मानसिक रूप से भी प्रताड़ित किया। फर्जी शादी के जाल में फंसाकर उसने महिला को ब्लैकमेल किया और फिर उसे लूटकर फरार हो गया। यह मामला कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाता है कि कैसे ऐसे अपराधी आसानी से बच निकलते हैं और महिलाओं को न्याय के लिए दर-दर भटकना पड़ता है। पीड़िता की हिम्मत की दाद देनी होगी कि उसने हिम्मत करके अपनी आपबीती दुनिया के सामने रखी है और न्याय की गुहार लगाई है। उम्मीद है कि पुलिस प्रशासन इस मामले में कड़ी कार्रवाई करेगा और आरोपी को उसके किए की सजा मिलेगी।