खाते से निकाले एक लाख रुपये

नवभारतटाइम्स.कॉम

गाजियाबाद में एक व्यक्ति के साथ साइबर ठगी हुई है। गैस बुकिंग के दौरान एक गलत लिंक पर क्लिक करने से उनका फोन हैक हो गया। हैकिंग के बाद ठगों ने खाते से एक लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने तुरंत ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई और पुलिस में मामला दर्ज कराया है।

cyber thugs looted one lakh rupees from account in the name of gas booking incident in ghaziabad

n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद : साइबर ठगों ने गैस बुकिंग के नाम पर शख्स का फोन हैक कर खाते से एक लाख रुपये निकाल लिए। शिकायत में अजय कुमार ने बताया कि नौ अप्रैल को वह एलपीजी गैस सिलिंडर बुक कर रहे थे। तभी उनसे एक गलत लिंक पर क्लिक हो गया। इसके बाद उनका मोबाइल फोन हैक हो गया और बैंक खाते से एक लाख रुपये निकल गए। उन्होंने तुरंत ऑनलाइन शिकायत दर्ज की और फिर विजयनगर थाने में केस दर्ज कराया है। एसीपी कोतवाली उपासना पांडेय का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। ठगी गई रकम को फ्रीज कराने का प्रयास किया जा रहा है।

रेकमेंडेड खबरें