गौतमबुद्ध नगर में EV का क्रेज, इस साल अब तक 1145 वाहन रजिस्टर

नवभारतटाइम्स.कॉम

गौतमबुद्ध नगर में इलेक्ट्रिक वाहनों का क्रेज बढ़ रहा है। इस साल अब तक 1145 ईवी पंजीकृत हुए हैं। पैसेंजर इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर की संख्या सबसे अधिक है। ई-रिक्शा और इलेक्ट्रिक कारों का भी पंजीकरण हुआ है। पर्यावरण जागरूकता और सरकारी प्रोत्साहन से ईवी की मांग बढ़ रही है। भविष्य में इनकी मांग और बढ़ने की उम्मीद है।

electric vehicle craze in gautam buddh nagar 1145 evs registered this year

n NBT न्यूज, नोएडा

जिले में अब डीजल और पेट्रोल वाहनों की जगह इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) का चलन तेजी से बढ़ रहा है। पर्यावरण संरक्षण, ईंधन की बढ़ती कीमतें और सरकार की प्रोत्साहन योजनाएं इस बदलाव की मुख्य वजह बन रही हैं। परिवहन विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, इस साल जनवरी से अब तक जिले में कुल 1145 इलेक्ट्रिक वाहनों का पंजीकरण हुआ है। इनमें सबसे ज्यादा हिस्सेदारी पैसेंजर इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर की है, जिनकी संख्या 535 है। इसके अलावा 310 ई-रिक्शा पैसेंजर और 300 इलेक्ट्रिक कारों का रजिस्ट्रेशन हुआ है। हालांकि इलेक्ट्रिक कारों की संख्या भी धीरे-धीरे बढ़ रही है। अधिकारियों के मुताबिक, पिछले वर्षों की तुलना में इस साल ईवी पंजीकरण में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। कम खर्च, रखरखाव में आसानी और पर्यावरण के प्रति बढ़ती जागरूकता के चलते लोग इलेक्ट्रिक वाहनों को प्राथमिकता दे रहे हैं। सरकार की ओर से दी जा रही सब्सिडी, चार्जिंग स्टेशनों की बढ़ती संख्या और सुविधाओं के विस्तार के कारण आने वाले समय में ईवी की मांग और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। इलेक्ट्रिक वाहनों से संबंधित अधिक जानकारी परिवहन विभाग की वेबसाइट uptransport.co.in और parivahan.gov.in पर उपलब्ध है।

रेकमेंडेड खबरें