n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद
कविनगर क्षेत्र के राजनगर सेक्टर-दो में मकान के बंटवारे के विवाद में दो भाइयों के परिवार भिड़ गए। शुक्रवार को दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। दोनों परिवारों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया है।
एक पक्ष से प्रीति शर्मा ने बताया कि आठ मई को देवर और देवरानी ने मारपीट की। आरोप है कि पूर्व में भी दोनों कई बार हमला कर चुके हैं। दोनों मकान पर कब्जा करना चाहते हैं। इन दोनों ने दूसरे देवर और देवरानी के साथ भी मारपीट कर उन्हें भगा दिया था। मामले में प्रीति ने देवर अंकुर शर्मा और देवरानी सुमन शर्मा पर केस दर्ज कराया है।
वहीं, अंकुर शर्मा और उनकी पत्नी सुमन लता ने पवन शर्मा और प्रीति शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि भाई-भाभी कई वर्षों से मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। आठ मई को पानी की मोटर को लेकर हुए विवाद में पवन ने उनकी पत्नी के साथ मारपीट की। एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिए गए हैं। जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


