n NBT न्यूज, मुरादनगर : थाना क्षेत्र में नमो भारत स्टेशन के पास बाइक सवार बदमाश ों ने युवक से मोबाइल फोन छीन लिया। काजमपुर गांव निवासी रोहित ने बताया कि तीन दिन पहले जीजा के साथ बाइक से गाजियाबाद की ओर जा रहे थे। रास्ते में नमो भारत स्टेशन के पास मोबाइल पर परिचित से बात करने लगे। इसी दौरान बाइक सवार बदमाश आए और फोन छीनकर फरार हो गया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


