ट्रिपल मर्डर : दादी, भाई और चाचा की हत्या कर आरोपी छात्र फरार

नवभारतटाइम्स.कॉम

अंबाला के बिचपड़ी गांव में एक छात्र ने पैसों के विवाद में अपनी दादी, भाई और चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी। इस हमले में चाची गंभीर रूप से घायल हो गईं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी की करतूत कैद हुई है।

ट्रिपल मर्डर : दादी, भाई और चाचा की हत्या कर आरोपी छात्र फरार

NBT न्यूज, अंबाला

जिले के शहजादपुर खंड के गांव बिचपड़ी में शनिवार शाम खेत की मिट्टी के ठेके और पिता के रिटायरमेंट के पैसों को लेकर हुए विवाद में छात्र ने अपनी 95 वर्षीय दादी इसरो देवी, बड़े भाई संदीप और चाचा महिंद्र पाल की गोली मारकर हत्या कर दी। हमले में आरोपी की चाची सुनीता भी गंभीर रूप से घायल हुई हैं, जो अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

पुलिस के अनुसार अभिषेक मिट्टी के ठेके को लेकर कई दिनों से परिवार के साथ झगड़ा कर रहा था। शनिवार को भी इसी बात को लेकर परिवार में फिर विवाद हुआ। दादी इसरो देवी ने अभिषेक को विवाद खत्म करने के कहा। गुस्से में अभिषेक ने पिस्टल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी।अभिषेक ने सबसे पहले अपने भाई को गोली मारी। इसके बाद दादी इसरो देवी को निशाना बनाया। गोली लगते ही इसरो देवी जमीन पर गिर गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मां की मौत पर चाचा महेंद्र और चाची ने चिल्लाना शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ता देख अभिषेक ने चाचा महेंद्र और चाची को भी गोली मार दी। बीच-बचाव करने आए बड़े भाई संदीप पर भी अभिषेक ने फायरिंग कर दी। इसमें चाचा महेंद्र, चाची और भाई संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने तीनों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से संदीप और महेंद्र को पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया।इस दिल दहलाने वाली वारदात की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। जिसमें दिख रहा है कि आरोपी अभिषेक ने घर में बड़े भाई पर चार राउंड फायर किए। फिर गली में निकलकर चाचा के घर गया। जहां दादी को गाली मारी। उसके बाद चाचा और गली में चाची को गोली मारी। घायलों की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।