गर्वदीप ने दो कांस्य और एक रजत जीता

नवभारतटाइम्स.कॉम

नोएडा में आयोजित नैशनल रैंकिंग चैंपियनशिप में शहर के स्केटर गर्वदीप सिंह ने दो कांस्य और एक रजत पदक जीता है। सीनियर मेंस कैटेगरी में यह उपलब्धि हासिल करने वाले गर्वदीप पहले खिलाड़ी बने हैं। उन्होंने यह शानदार प्रदर्शन 21 से 24 अप्रैल तक चली प्रतियोगिता में किया।

गर्वदीप ने दो कांस्य और एक रजत जीता

n NBT न्यूज, लखनऊ: नोएडा में आयोजित नैशनल रैंकिंग चैंपियनशिप में शहर के स्केटर गर्वदीप सिंह ने इतिहास रचते हुए दो कांस्य और एक रजत पदक अपने नाम किया। सीनियर मेंस कैटेगरी में गर्वदीप शहर के पहले ऐसे खिलाड़ी बने, जिसने नैशनल रैंकिंग चैंपियनशिप में यह उपलब्धि हासिल की। नोएडा में 21 से 24 अप्रैल तक खेली गई नैशनल रैंकिंग स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन करते हुए गर्वदीप को यह उपलब्धि हासिल हुई।

स्पीड स्केटर गर्वदीप अवध स्पीड स्केटिंग अकैडमी में कोच दिव्यांग अरोड़ा के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रहे हैं। उनके कोच दिव्यांग अरोड़ा ने बताया कि उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह उपलब्धि हासिल करने वाले गर्वदीप अब आगामी इंडियन टीम ट्रायल्स के लिए भी क्वाॅलिफाई कर गए हैं। वहीं, ट्रायल्स से चुने जाने के बाद गर्वदीप एशियन चैंपियनशिप और वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व भी कर सकेंगे।

रेकमेंडेड खबरें