विवरणिका और पोस्टर का विमोचन

नवभारतटाइम्स.कॉम

लखनऊ में विद्यार्थी विज्ञान मंथन 2026-27 की विवरणिका और पोस्टर का विमोचन हुआ। एल्डिको स्थित पायनियर मॉन्टेसरी इंटर कॉलेज में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें परीक्षा की रणनीतियों पर चर्चा की गई। विज्ञान भारती के पदाधिकारियों ने पोस्टर जारी किया। कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

brochure and poster of vidyarthi vigyan manthan 2026 27 released in lucknow

n NBT रिपोर्ट, लखनऊ: राष्ट्रीय विज्ञान प्रतिभा खोज परीक्षा विद्यार्थी विज्ञान मंथन 2026-27 की विवरणिका और पोस्टर का रविवार को विमोचन किया गया। एल्डिको स्थित पायनियर मॉन्टेसरी इंटर कॉलेज में हुई राज्य स्तरीय कार्यशाला में परीक्षा की रणनीतियों पर मंथन हुआ। कार्यक्रम में विज्ञान भारती के संगठन मंत्री अंकित राय, महासचिव व सीएसआईआर-आईआईटीआर के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. रजनीश चतुर्वेदी, जोनल कोआर्डिनेटर शर्मिला सिंह और राज्य समन्वयक प्रदीप नारायण मिश्र, नीरज यादव व डॉ. आशुतोष तिवारी ने पोस्टर जारी किया। कार्यक्रम में जोनल कोआर्डिनेटर शर्मिला सिंह, मनीष वर्मा, डॉ. अंबिकेश त्रिपाठी, राधेश्याम व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

रेकमेंडेड खबरें