n NBT रिपोर्ट, लखनऊ: महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इनफार्मेशन टेक्नॉलजी में रविवार को मेधावी सम्मान समारोह उड़ान 2026 का आयोजन हुआ। इसमें 400 से अधिक छात्रों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा 150 से अधिक प्राचार्यों व शिक्षकों का भी सम्मान हुआ। मौके पर मुख्य अतिथि भारत में सेशेल्स की उच्चायुक्त हरिसोआ ललातियाना अकूशे ने छात्रों से संवाद किया। कार्यक्रम में विवि के कुलसचिव गिरीश छिमवाल, परीक्षा नियंत्रक केके शुक्ला, डिप्टी रजिस्ट्रार राजेश सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।





