मां की हत्या के बाद बेटे-बेटी को खतरा

नवभारतटाइम्स.कॉम

करनाल बिजली निगम की क्लर्क डिंपल अरोड़ा की हत्या के मामले में नया मोड़ आया है। उनके बेटे देवांश और बेटी दिव्या ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। भाई-बहन का कहना है कि असली शूटर अभी भी फरार है और उन्हें अपनी जान का खतरा है।

son daughter in danger after mothers murder raise questions on police action

NBT न्यूज,करनाल : करनाल बिजली निगम में तैनात महिला क्लर्क की हत्या के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। क्लर्क के बेटे और बेटी

रविवार को पहली बार कैमरे के सामने आए। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। भाई-बहन का कहना है कि असली शूटर अभी भी फरार है और उन्हें अपनी जान का खतरा बना हुआ है। उन्होंने विदेश में बैठे आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने और केस में नियमित अपडेट देने की मांग की है।

महिला डिंपल अरोड़ा के बेटे देवांश और बेटी दिव्या ने कहा कि उन्हें अभी भी लग रहा है कि असली शूटर पकड़ा नहीं गया है। उनका कहना है कि जिस व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा है, उसे लेकर उन्हें संदेह है। उन्होंने कहा कि कहीं दबाव में आकर पुलिस ने गलत व्यक्ति को तो गिरफ्तार नहीं कर लिया। दोनों ने बताया कि वे घर से बाहर भी नहीं निकल रहे हैं, क्योंकि उन्हें डर है कि शूटर अभी भी बाहर है और उनके साथ कोई अनहोनी हो सकती है।