n NBT रिपोर्ट, लखनऊ
राजधानी के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण अवध चौराहे (नहरिया चौराहा) पर बन रहे 6-लेन अंडरपास का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। सेतु निगम की टीम ने अब तक इस परियोजना का करीब 52% काम पूरा कर लिया है। मौसम विभाग की ओर से अगले 15 दिनों में बारिश की संभावना को देखते हुए सेतु निगम ने मौके पर मैन पावर (मजदूरों और मशीनों) को बढ़ा दिया है।
तैयारी यह है कि मॉनसून की पहली बारिश से पहले चौराहे के दोनों ओर के लेन को पूरी तरह क्लियर कर दिया जाए, ताकि पानी भरने से काम बाधित न हो। राहत की बात यह है कि अंडरपास के दोनों ओर कंक्रीट की स्लैब डालने का काम भी पूरा कर लिया गया है। इससे अब बारिश के दौरान आसपास की मिट्टी दरकने या धंसने का खतरा नहीं रहेगा।

