n NBT न्यूज, मोदीनगर
रेलवे ट्रैक पर मिले शव के मामले में दोस्तों ने कोतवाली पर पहुंचकर युवक की हत्या का आरोप लगाया है। एसएचओ ने जांच कराने का आश्वासन दिया है। तेल मिल गेट कॉलोनी निवासी विकास का 25 वर्षीय बेटा करण 18 मई को रेलवे ट्रैक पर गंभीर हालत में मिला था। उसे मोदीनगर सीएचसी से मेरठ मेडिकल के लिए करण को रेफर किया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। रविवार को करण के दोस्त काेतवाली में पहुंचे। उनके साथ पूर्व विधायक सुदेश शर्मा भी थे। उनका आरोप है कि करण की हत्या की गई है। एसीपी भाष्कर वर्मा का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।


