MRP के खिलाफ सौंपा ज्ञापन

नवभारतटाइम्स.कॉम

रेवाड़ी में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने एमआरपी के मनमाने दाम के खिलाफ प्रदर्शन किया। उपभोक्ताओं के आर्थिक शोषण के विरोध में लघु सचिवालय के सामने धरना दिया गया। उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान प्रदेश और जिला इकाई के पदाधिकारी मौजूद रहे। यह विरोध एमआरपी के गलत निर्धारण के खिलाफ था।

customer panchayats protest against arbitrary determination of mrp in rewari

n NBT न्यूज, रेवाड़ी: अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत रेवाड़ी इकाई द्वारा सोमवार को लघु सचिवालय के समक्ष धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। यह प्रदर्शन वस्तुओं पर अंकित अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) के मनमाने निर्धारण और इसके कारण उपभोक्ताओं के हो रहे आर्थिक शोषण के विरुद्ध किया गया। प्रदर्शन के दौरान उपायुक्त कार्यालय में ज्ञापन भी सौंपा। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आरबी यादव, जिलाध्यक्ष विपिन ढींगरा, धीरज जांगड़ा, कृष्ण कुमार, दिनेश सैनी आदि मौजूद रहे।