चोरी की वारदात में शामिल इनामी बदमाश गिरफ्तार

नवभारतटाइम्स.कॉम

मुरादनगर थाना क्षेत्र में हुई चोरियों का खुलासा हुआ है। पुलिस ने दस हज़ार के इनामी शातिर चोर नरेंद्र उर्फ़ गंजा को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर चोरी के पांच मामले दर्ज हैं। उसके साथी अजय उर्फ़ वीर सिंह को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। एक अन्य आरोपी संजय की तलाश जारी है।

ten thousand reward shaatir thief narendra alias ganja arrested by police

n NBT न्यूज, मुरादनगर : थाना क्षेत्र में अलग-अलग हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा कर पुलिस ने दस हज़ार के इनामी शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। एसीपी मसूरी ने बताया कि मुरादनगर थाना क्षेत्र में जलालपुर ढिंडार, डिडोली ,सुराना व रेवड़ी-रेवड़ा गांव में चोरी हुई थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि चोरी की वारदातों में शामिल नरेंद्र उर्फ़ गंजा निवासी तिलक कॉलोनी जिला बरेली कहीं जाने की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने दबिश दी और मास्टरमाइंड नरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। एसीपी ने बताया कि आरोपी पर मुरादनगर थाना में चोरी के पांच अभियोग पंजीकृत है। उन्होंने बताया कि नरेंद्र के साथी अजय उर्फ़ वीर सिंह को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। एसीपी ने बताया कि संजय पुत्र इंदरपाल निवासी लोनी भी चोरी की घटनाओं में शामिल था, जो वांछित चल रहा है।