शहर के चौराहे होंगे ग्रीन, बढ़ेगी सुंदरता

नवभारतटाइम्स.कॉम

गुड़गांव में शहर के चौराहों को हरा-भरा बनाया जा रहा है। जीएमडीए कई प्रमुख चौराहों पर सौंदर्यीकरण का काम कर रहा है। इससे शहर की सुंदरता बढ़ेगी और प्रदूषण कम होगा। महावीर चौक पर मियावाकी फॉरेस्ट विकसित होगा। राजीव चौक, अतुल कटारिया, झाड़सा और कन्हई चौक पर भी काम जारी है।

gurugrams intersections to be green beauty will increase pollution will decrease

n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव

जीएमडीए की ओर से शहर के कई प्रमुख चौराहों पर सौंदर्यीकरण और ग्रीन एरिया बढ़ाने की दिशा में काम किया जा रहा है। इससे न केवल शहर की सुंदरता बढ़ेगी, बल्कि ग्रीन एरिया बढ़ने के साथ प्रदूषण भी कम होगा। जीएमडीए की ओर से सौंदर्यीकरण के तहत महावीर चौक, राजीव चौक, अतुल कटारिया चौक, झाड़सा चौक और कन्हई चौक पर काम किया जा रहा है।

इसके तहत पौधरोपण, मिट्टी वाले एरिया को ग्रीन कवर देने, फुटपाथ पेंटिंग, अतिक्रमण हटाने, ग्रिल लगाने का काम चल रहा है। राजीव चौक पर पौधे लगाने के साथ लैंडस्केपिंग के काम भी किए जा रहे हैं। यहां पर ग्रीन आइलैंड्स को अतिक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए फेंसिंग का कार्य भी किया जा रहा है। वहीं अतुल कटारिया चौक पर पौधरोपण, पिलर सौंदर्यीकरण और लैंडस्केपिंग गतिविधियां जारी हैं। महावीर चौक पर जीएमडीए की ओर से मियावाकी फॉरेस्ट विकसित करने की योजना बनाई गई है, जिससे घना शहरी हरित तैयार होगा और क्षेत्र की हरित पहचान को मजबूती मिलेगी। इसी प्रकार झाड़सा चौक और कन्हई चौक पर भी सौंदर्यीकरण एवं हरित विकास कार्य प्रगति पर है।