n NBT न्यूज, हापुड़ : थाना पिलखुवा क्षेत्र स्थित जीएस मेडिकल कॉलेज फ्लाईओवर के नीचे शख्स का शव पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि मृतक शराब पीने का आदि था। सीओ अनिता चौहान ने बताया कि शिनाख्त रजनी विहार निवासी सुबोध (40) के रूप में हुई है। मृतक शराब पीने का आदि था। मृतक के परिवार में पत्नी बबीता और चार बच्चे हैं। गृहक्लेश के चलते पत्नी अलग रहती है।


