चोरी मामले में आरोपी पकड़ा

नवभारतटाइम्स.कॉम

नूंह पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुन्हाना शहर थाना पुलिस ने चोरी के कई मामलों में वांछित आरोपी नफीस को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी हरियाणा और तेलंगाना के कई थानों में दर्ज मामलों में फरार चल रहा था। तेलंगाना पुलिस की मदद से नूंह पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा।

accused nafees wanted in several theft cases arrested handed over to telangana police

n NBT न्यूज, नूंह : पुन्हाना शहर थाना पुलिस ने चोरी के कई मामलों में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर तेलंगाना पुलिस के हवाले किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने थाना सदर पुन्हाना और सीआईए स्टाफ पुन्हाना के साथ मिलकर गांव पैमाखेड़ा में संयुक्त रेड की। इस दौरान आरोपी नफीस को गिरफ्तार किया गया। नफीस हरियाणा और तेलंगाना के कई मामलों में वांछित था। उसके खिलाफ थाना कुंडली, जिला सोनीपत सहित तेलंगाना राज्य के आदिलाबाद जिले में भी केस दर्ज है। जानकारी के अनुसार, तेलंगाना पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए नूंह पुलिस से सहयोग मांगा था। इसके बाद गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को तेलंगाना पुलिस के हवाले कर दिया गया।