n NBT न्यूज, यमुनानगर : भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले यमुनानगर में किसानों और भूमि मालिकों ने सोमवार को भूमि अधिग्रहण और ट्रांसमिशन लाइन मुआवजा नीति के विरोध में प्रदर्शन किया। किसान पहले जगाधरी नई अनाज मंडी में जुटे और सरकार की 29 अप्रैल 2026 की अधिसूचना को किसान विरोधी बताया। इसके बाद किसानों ने लघु सचिवालय तक रोष मार्च निकालकर धरना दिया और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। बीकेयू नेता हरपाल सिंह ने आरोप लगाया कि नई नीति से किसानों को जमीन का उचित मुआवजा नहीं मिलेगा और ट्रांसमिशन कंपनियों को फायदा पहुंचेगा। किसानों ने अधिसूचना वापस लेने, पारदर्शी मुआवजा नीति लागू करने और समीक्षा समिति गठित करने की मांग की।

