n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव
मॉनसून को देखते हुए जीएमडीए ने शहर में जलनिकासी व्यवस्था को मजबूत करने के अलावा जलभराव की समस्या को कम करने की दिशा में काम शुरू कर दिया है। सोमवार को अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी विश्वजीत चौधरी ने शहर के मास्टर ड्रेनेज नेटवर्क और जलभराव संभावित स्थानों का निरीक्षण किया।
इस दौरान नरसिंहपुर ड्रेन, ताऊ देवीलाल स्टेडियम के स्टॉर्म वाटर ड्रेन, सुभाष चौक क्षेत्र, हीरो होंडा चौक से नरसिंहपुर तक का मार्ग और गांव नाहरपुर रूपा के आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों का जायजा लिया। इस दौरान ड्रेनेज, डी-सिल्टिंग गतिविधियों और स्टॉर्म वॉटर इंफ्रास्ट्रक्चर की स्थिति की समीक्षा की। अधिकारियों को कामों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। एक्सईएन को उनके क्षेत्र में कामों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने, नियमित सफाई अभियान चलाने और जल निकासी को लेकर दिशा-निर्देश दिए।

