n NBT न्यूज, रोहतक
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा में शुरू होने वाले SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) अभियान पर सोमवार को कहा कि 1 जुलाई से होने वाली मतदाता सत्यापन प्रक्रिया में किसी तरह की हेराफेरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर 27 मई को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की समिति की बैठक बुलाई गई है।
हुड्डा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के बार-बार पंजाब दौरे पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को पंजाब जाकर हरियाणा के हिस्से का SYL नहर का पानी मांगना चाहिए।
पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह के नेतृत्व में निकाली गई सद्भाव यात्रा में शामिल न होने पर हुड्डा ने कहा कि यह व्यक्तिगत निर्णय था। राहुल गांधी जब गुरुग्राम में सद्भाव यात्रा में शामिल हुए थे तो वे भी वहां गए थे। यह विवाद का मुद्दा नहीं है।

