तेल हुआ महंगा, कम करेंगे फालतू घूमना-फिरना: सर्वे

नवभारत टाइम्स

मई में तेल की कीमतों में चार बार बढ़ोतरी हुई। इससे आम आदमी का बजट बिगड़ गया है। रोजमर्रा के सामान और सेवाओं के दाम भी बढ़ गए हैं। आधे से ज्यादा परिवारों का बजट प्रभावित हुआ है। अब 70% लोगों ने फालतू घूमना-फिरना और गैर-जरूरी यात्राएं कम करने का फैसला किया है। इससे बढ़ते खर्चों को कंट्रोल किया जाएगा।

तेल हुआ महंगा, कम करेंगे फालतू घूमना-फिरना: सर्वे
(फोटो- नवभारत टाइम्स)

NBT रिपोर्ट: मई महीने में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में चार बार हुई बढ़ोतरी ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। LocalCircles के एक ताजा सर्वे के मुताबिक, तेल की बढ़ती कीमतों की वजह से न केवल सफर महंगा हुआ है, बल्कि रोजमर्रा के सामान और सेवाओं के दाम भी बढ़ गए हैं। हालात ये हैं कि आधे से ज्यादा परिवारों का बजट बिगड़ चुका है। इससे निपटने के लिए अब 70% लोगों ने फैसला किया है कि वे फालतू घूमना-फिरना और गैर-जरूरी यात्राएं कम कर देंगे, ताकि बढ़ते खर्चों को कंट्रोल किया जा सके।