क्वांटम तकनीक पर RBI की कमिटी

नवभारतटाइम्स.कॉम

भारतीय रिज़र्व बैंक ने एक अहम कदम उठाया है। बैंक ने क्वांटम टेक्नोलॉजी पर 8 सदस्यों की एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया है। यह समिति वित्तीय क्षेत्र में क्वांटम टेक्नोलॉजी के लाभों, जोखिमों और चुनौतियों का अध्ययन करेगी। इस नई तकनीक से निवेश, जोखिम प्रबंधन और आर्थिक मॉडलिंग जैसे जटिल कार्य आसान हो जाएंगे।

rbis 8 member expert committee on quantum technology know the benefits and challenges

पीटीआई, मुंबई: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सोमवार को एक 8 सदस्यीय एक्सपर्ट कमिटी बनाने का ऐलान किया है। यह कमेटी फाइनैंशल सेक्टर में क्वांटम टेक्नोलॉजी के फायदों, इसके जोखिमों और इससे जुड़ी चुनौतियों का पता लगाएगी। रिजर्व बैंक के मुताबिक, इस तकनीक की मदद से निवेश पोर्टफोलियो को बेहतर बनाने, जोखिमों का सटीक अंदाजा लगाने और अर्थव्यवस्था से जुड़े जटिल मॉडल बनाने जैसे मुश्किल काम आसानी से किए जा सकेंगे।