पीटीआई, नई दिल्ली : बाजार नियामक सेबी (Sebi) ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म के जरिए शेयरों के दाम में हेरफेर करने के आरोप में सात लोगों को शेयर बाजार से बाहर कर दिया है। इन लोगों पर आरोप है कि इन्होंने मिलकर पंप-एंड-डंप का खेल खेला और 20.25 करोड़ रुपये से ज्यादा का अवैध मुनाफा कमाया। हेमंत गुप्ता और उनके बेटों, रोहन गुप्ता और अनिकेत गुप्ता के अलावा परिवार के चार अन्य शेरोन, लीना, रजनी और पूर्वांगी पर बैन लगाया गया है।

