सस्ता हुआ कच्चा तेल, सेंसेक्स 1000 अंक उछला

नवभारतटाइम्स.कॉम

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को बड़ी उछाल देखी गई। कच्चे तेल की कीमतों में आई भारी गिरावट और अमेरिका-ईरान के बीच बातचीत के सकारात्मक संकेतों ने बाजार को मजबूती दी। सेंसेक्स 1000 अंक से अधिक चढ़कर 76,488.96 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 312 अंक से अधिक बढ़कर 24,031.70 पर पहुंचा।

सस्ता हुआ कच्चा तेल, सेंसेक्स 1000 अंक उछला

पीटीआई, मुंबई: भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को जोरदार तेजी रही। कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमतों में आई भारी गिरावट और अमेरिका-ईरान के बीच बातचीत के सकारात्मक संकेतों से वैश्विक बाजारों में आई तेजी ने घरेलू बाजार को मजबूती दी। ग्लोबल ऑयल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 5.52% गिरकर 97.82 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,073.61 अंक (1.42%) की बढ़त के साथ 76,488.96 पर बंद हुआ। वहीं, 50 शेयरों वाला निफ्टी 312.40 अंक (1.32%) चढ़कर 24,031.70 पर बंद हुआ।

बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स 1.18 प्रतिशत और मिडकैप सेलेक्ट इंडेक्स 0.92 प्रतिशत चढ़ा। सेक्टर के हिसाब से देखें तो PSU बैंक 2.96 प्रतिशत उछले। बैंक इंडेक्स, फाइनैंशल सर्विसेज, और ऑटो सेक्टर में भी अच्छी बढ़त रही।