सेंसेक्स 1000 अंक उछला

नवभारतटाइम्स.कॉम

भारतीय शेयर बाज़ार में सोमवार को ज़बरदस्त उछाल आया। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और अमेरिका-ईरान के बीच बातचीत के सकारात्मक संकेतों से वैश्विक बाज़ारों में तेज़ी आई। सेंसेक्स 1000 अंक से ज़्यादा चढ़ा। निफ्टी भी 300 अंक से ज़्यादा चढ़कर बंद हुआ। बैंक और ऑटो सेक्टर में अच्छी बढ़त देखी गई।

sensex surges 1000 points share market rallies on crude oil decline and us iran talks

पीटीआई, मुंबई: भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को जोरदार तेजी रही। कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमतों में आई भारी गिरावट और अमेरिका-ईरान के बीच बातचीत के सकारात्मक संकेतों से वैश्विक बाजारों में आई तेजी ने घरेलू बाजार को मजबूती दी। ग्लोबल ऑयल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 5.52% गिरकर 97.82 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,073.61 अंक (1.42%) की बढ़त के साथ 76,488.96 पर बंद हुआ। वहीं, 50 शेयरों वाला निफ्टी 312.40 अंक (1.32%) चढ़कर 24,031.70 पर बंद हुआ। बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स 1.18 प्रतिशत और मिडकैप 0.92 प्रतिशत चढ़ा। PSU बैंक 2.96 प्रतिशत उछले। बैंक इंडेक्स, फाइनैंशल सर्विसेज, और ऑटो सेक्टर में भी अच्छी बढ़त रही।