n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव: जीआरपी ने एक युवक को 16 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी रेलवे हरियाणा नीतिका गहलोत के निर्देश पर की गई। जीआरपी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि चेकिंग के दौरान टीम ने एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली। उसके पास से 16 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। आरोपी की पहचान मिथिलेश के रूप में हुई है। वह मूलरूप से बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मोहम्मदपुर बदल गांव का रहने वाला है और फिलहाल पश्चिम दिल्ली के विकास नगर क्षेत्र में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना जीआरपी गुड़गांव में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

