nNBT रिपोर्ट, गुड़गांव
खतरनाक तरीके से वाहन चलाकर अपनी और दूसरों की जान खतरे में डालने वालों पर ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई की है। मई में डेंजरस ड्राइविंग करने वाले 211 वाहन चालकों के चालान किए गए हैं। इन लोगों पर 10 लाख 70 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। रॉन्ग साइड ड्राइविंग , ओवरस्पीड, अचानक लेन बदलने आदि मामलों में कार्रवाई की गई है। एसीपी ट्रैफिक सत्यपाल यादव ने बताया कि नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।


