खुले में पी रहे थे शराब, 226 लोग हिरासत में

Contributed byAkhil.Saxena1|नवभारतटाइम्स.कॉम

गुड़गांव में पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर नशाखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पार्कों, पार्किंग स्थलों और सड़कों के किनारे शराब पी रहे 226 लोगों को हिरासत में लिया गया। डीसीपी वेस्ट करण गोयल के निर्देशन में यह चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि शांति व्यवस्था भंग करने वाले किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।

226 people caught drinking in open major action by gurgaon police

n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव : सार्वजनिक स्थानों पर नशाखोरी और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की। डीसीपी वेस्ट करण गोयल के निर्देशन में बुधवार को चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस ने पार्कों, पार्किंग स्थलों, सड़कों के किनारे और अन्य खुले सार्वजनिक स्थानों पर शराब पी रहे 226 लोगों को पकड़ा। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, सार्वजनिक स्थानों पर शांति और सुरक्षा व्यवस्था भंग करने के आरोप में पकड़े गए सभी 226 लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सार्वजनिक स्थलों पर हुड़दंगबाजी करने, नशाखोरी फैलाने और कानून को अपने हाथ में लेने वाले किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।