घरों में करता था चोरी, दबोचा

नवभारतटाइम्स.कॉम

गुड़गांव में क्राइम ब्रांच ने एक शातिर चोर को पकड़ा है। यह चोर बंद घरों में सेंध लगाता था। पुलिस ने इसके पास से चोरी का लैपटॉप और मोबाइल बरामद किया है। आरोपी की पहचान सत्यम उर्फ छोटू के रूप में हुई है। उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।

gurugram master thief involved in burglaries at locked houses arrested laptop mobile recovered

n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव: क्राइम ब्रांच सेक्टर-17 की टीम ने बंद मकानों में चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी का एक लैपटॉप और एक मोबाइल भी बरामद किया गया है। आरोपी की पहचान सत्यम उर्फ छोटू, निवासी बलिया (यूपी) के रूप में हुई है। वह अभी गुड़गांव के कादीपुर इलाके में रह रहा था। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को मंगलवार को बसई चौक के पास से गिरफ्तार किया। उसे कोर्ट में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। 2 मई को सेक्टर-9A निवासी एक शख्स ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 1 मई की रात किसी ने उनके घर में घुसकर मोबाइल, लैपटॉप, नकदी और कुछ जरूरी दस्तावेज चोरी कर लिए। सेक्टर-9A थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच क्राइम ब्रांच सेक्टर-17 को सौंप दी थी।