बाइक की टक्कर से युवक घायल

नवभारतटाइम्स.कॉम

मानेसर के नाहरपुर कासन गांव में एक युवक को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। युवक कूड़ा डालने निकला था तभी यह हादसा हुआ। उसे गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

youth critically injured in high speed bike collision case registered in manesar

n NBT रिपोर्ट, मानेसर : थाना क्षेत्र के गांव नाहरपुर कासन में तेज रफ्तार बाइक सवार ने पैदल चल रहे युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।नाहरपुर कासन निवासी प्रवीन कुमार ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को वह घर से बाहर कूड़ा डालने निकले थे। तभी गांव नवादा की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। छोटे भाई जितेंद्र ने उन्हें सेक्टर-90 स्थित निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जितेंद्र ने बाइक का नंबर नोट कर लिया, जिससे उसकी पहचान करने में मदद मिली। सूचना पर मानेसर थाने से हेड कॉन्स्टेबल उमेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्रवीन के होश में आने पर उनके बयान दर्ज किए गए।