n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद : जिले लंबे समय से तैनात सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन द्वितीय दल) मनोज कुमार मिश्रा का तबादला कर दिया गया है। उन्हें गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) के पद पर नई जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, श्रावस्ती में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) के पद पर तैनात विनीत कुमार मिश्र को गाजियाबाद में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) चतुर्थ दल के पद पर तैनात किया है। बाराबंकी में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) अंकिता शुक्ला को गाजियाबाद में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) द्वितीय दल के रूप में भेजा गया है।


