विकास भवन में मिलेंगी ऑर्गेनिक सब्जियां-फल

नवभारतटाइम्स.कॉम

गाजियाबाद के विकास भवन में अब लोग ताजी ऑर्गेनिक सब्जियां और फल खरीद सकेंगे। ग्रामीण इलाकों में उगाई गई ये उपज सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचेगी। इससे लोगों को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद मिलेंगे और किसानों को बेहतर बाजार मिलेगा। जिला विकास अधिकारी प्रज्ञा श्रीवास्तव ने इस पहल की शुरुआत की है। इसका मुख्य उद्देश्य किसानों को सीधे ग्राहकों से जोड़ना है।

organic vegetable fruit counter opens at vikas bhawan farmers get direct market customers get fresh produce

n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद : विकास भवन आने वाले लोग अब ऑर्गेनिक फल और सब्जियां खरीद सकेंगे। विकास भवन परिसर में ऑर्गेनिक फल और सब्जियों का काउंटर शुरू किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में उगाई गई ऑर्गेनिक सब्जियां और फल बेचे जाएंगे। इससे एक ओर लोगों को ताजी और गुणवत्तापूर्ण उपज मिलेगी, वहीं दूसरी ओर स्थानीय किसानों को अपने उत्पाद बेचने के लिए बेहतर बाजार भी उपलब्ध होगा। जिला विकास अधिकारी प्रज्ञा श्रीवास्तव ने बताया कि विकास भवन परिसर में ऑर्गेनिक फल और सब्जियों का काउंटर शुरू कराया गया है। इसका उद्देश्य किसानों को सीधे उपभोक्ताओं से जोड़ना है।