g NBT रिपोर्ट, देहरादून: रुद्रप्रयाग जिले में तुंगनाथ-चोपता के चंद्रशिला में शुक्रवार शाम बिजली गिरने से ट्रेकिंग करने गए लखनऊ निवासी अभिनव वाजपेयी (19) और अभिषेक वाजपेयी (22) की मौत हो गई। वहीं, लखनऊ निवासी राजन मिश्रा और उन्नाव के शुभम शुक्ला घायल हो गए हैं। ऊखीमठ थाने के प्रभारी मनोज नेगी ने बताया कि चंद्रशिला में अचानक आए भयानक आंधी-तूफान में ट्रेकिंग के लिए पहुंचे कई पर्यटक फंस गए थे। इस दौरान बिजली भी गिर गई। जिला प्रशासन, SDRF और DDRF ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।


