14 Kosi Parikrama Path To Shine Before Deepotsav 1140 Crore Four lane Project World class Facilities For Devotees
दीपोत्सव से पहले जगमग होगा 14 कोसी परिक्रमा पथ
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, अयोध्या
दीपोत्सव और 14 कोसी परिक्रमा से पहले अयोध्या का परिक्रमा मार्ग नए स्वरूप में नजर आएगा। करीब 1140 करोड़ रुपये की लागत से 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के 31 किमी हिस्से को फोरलेन करवाया जा रहा है। करीब 42 किमी लंबे पूरे परिक्रमा पथ को बेहतर आवागमन और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिहाज से विकसित किया जा रहा है। परियोजना का काम अंतिम चरण में है और इसे दीपोत्सव से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।चौड़ीकरण के साथ मार्ग पर श्रद्धालुओं के लिए जरूरी सुविधाएं भी विकसित की जा रही हैं। विभिन्न स्थानों पर शौचालय, वॉटर कियोस्क, टिन शेड और बैठने की व्यवस्था की जा रही है। रात में आवाजाही और परिक्रमा के दौरान सुविधा के लिए प्रकाश व्यवस्था भी की जा रही है। मोदहा के पास फोरलेन रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण पहले ही पूरा हो चुका है।
14 कोसी परिक्रमा अयोध्या की प्राचीन धार्मिक परंपरा से जुड़ी है। श्रद्धालु इस मार्ग से रामनगरी की धार्मिक सीमा की परिक्रमा करते हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले वर्षों में करीब 30 लाख श्रद्धालु 14 कोसी परिक्रमा में शामिल हुए हैं। राम मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के बीच मार्ग का चौड़ीकरण और सुविधाओं का विकास यातायात तथा परिक्रमा व्यवस्था के लिहाज से महत्वपूर्ण है।