Water Supply To Start From Sector 72 Boosting Station From Monday Citys Water System To Be Strengthened
सोमवार से शुरू होगी सेक्टर-72 के बूस्टिंग स्टेशन से पानी की सप्लाई
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव
शहर में अब पानी सप्लाई व्यवस्था और मजबूत की जाएगी। सोमवार से सेक्टर-72 का बूस्टिंग स्टेशन शुरू हो जाएगा। इसका कनेक्शन किया जा चुका है, टेस्टिंग के बाद सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। पहले एक हफ्ते 100 MLD तक पानी यहां से सप्लाई होगा, इस बूस्टिंग स्टेशन की क्षमता 283 MLD है। इससे पहले सेक्टर-51 और सेक्टर-16 के बूस्टिंग स्टेशन से शहर में पानी की सप्लाई हो रही है। अभी शहर में 670 MLD पानी की सप्लाई हो रही है। GMDA की ओर से चंदू और बसई वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से पानी की सप्लाई होती है। चंदू से 400 और बसई से 270 MLD पानी की सप्लाई हो रही है। दो दिन पहले GMDA की ओर से सेक्टर-72 बूस्टिंग स्टेशन को शुरू किया गया है। GMDA के एग्जिक्यूटिव इंजीनियर अभिनव वर्मा ने बताया कि सोमवार से सेक्टर-72 बूस्टिंग स्टेशन से सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। इस स्टेशन की टेस्टिंग हो चुकी है।