Get Up To 20 Off On Khadi Offer From Gandhi Jayanti To November 16
16 नवंबर तक खादी के कपड़ों पर मिलेगी छूट
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, नई दिल्ली
2 अक्टूबर से 16 नवंबर तक खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) ने कपड़ों और उत्पादों पर छूट की घोषणा की है। KVIC के चेयरमैन मनोज गोयल ने बताया कि गांधी जयंती के अवसर पर खादी के कपड़ों पर 20 फीसदी और अन्य उत्पादों पर 10 फीसदी तक की छूट पूरे देश भर में मिलेगी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी' के आह्वान को जन-जन और Gen-Z तक पहुंचाने के लिए KVIC लगातार प्रयास कर रहा है।शुक्रवार को कनॉट प्लेस स्थित खादी ग्रामोद्योग भवन, ग्राम शिल्पा इम्पोरियम में KVIC चेयरमैन ने खरीदारी भी की। उन्होंने यूपीआई से बिल का डिजिटल भुगतान किया। उन्होंने कुछ देर काउंटर में खड़े होकर ग्राहकों को कपड़े भी बेचे।
गोयल ने मीडिया को बताया कि आज खादी आत्मनिर्भर भारत, वोकल फॉर लोकल, लोकल टू ग्लोबल और विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने का सशक्त माध्यम बन रही है। खादी केवल कपड़ा नहीं, बल्कि करोड़ों कारीगरों और बुनकरों की आजीविका, भारत की सांस्कृतिक विरासत और सतत विकास का प्रतीक है।