अमिताभ बच्चन ने कौन बनेगा करोड़पति-18 में पार्क स्ट्रीट के लाइव-म्यूजिक संस्कृति को किया याद

NewsPoint•
18
अमिताभ बच्चन, जो वर्तमान में क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति-18' के मेज़बान हैं, ने हाल ही में कोलकाता की लोकप्रिय पार्क स्ट्रीट के बारे में बात की। उन्होंने शो के दौरान बताया कि पार्क स्ट्रीट किस तरह से शहर की नाइटलाइफ और मनोरंजन का एक अहम केंद्र रहा है। उन्होंने कोलकाता के मशहूर रेस्टोरेंटों और लाइव म्यूजिक संस्कृति को याद किया। अमिताभ ने एक प्रतियोगी शौर्ज्य दास से चर्चा करते हुए कहा, "उस समय हम सभी के रात का एंटरटेनमेंट यही हुआ करता था। कोलकाता पार्क स्ट्रीट में सभी रे रेस्टोरेंट लाइन में लगे हुए होते थे।"

उन्होंने आगे कहा, "वह बहुत अद्भुत जगह है, विश्व भर में मैंने ऐसी जगह कहीं नहीं देखी थी कि एक ही सड़क पर, 5-6 रेस्टोरेंट एक साथ मिलेंगे और सब एक से एक अव्वल नंबर पर।" अमिताभ ने पार्क स्ट्रीट के रेस्टोरेंटों में परफॉर्म करने वाले कई प्रसिद्ध संगीतकारों का भी जिक्र किया। इनमें उषा उत्थुप और लुईस बैंक्स जैसे नाम शामिल हैं। उन्होंने कहा, "उन रेस्टोरेंट में कई अव्वल गायक गाना गाया करते थे। हम तो उनके सामने कुछ है ही नहीं।"
उषा उत्थुप का पार्क स्ट्रीट से खास संबंध रहा है। उन्होंने 1969 में कोलकाता आकर वहीं एक रेस्टोरेंट में अपने प्रोफेशनल सिंगिंग करियर की शुरुआत की। उनकी आवाज ने उन्हें शहर के लाइव म्यूजिक की पहचान बना दिया। इन्होंने उस समय साड़ी पहनकर गाने का फैसला किया, जब क्लबों में पश्चिमी संगीत का बोलबाला था। वे पारंपरिक साड़ी, बिंदी और गजरा पहनकर मंच पर पश्चिमी और जैज संगीत गाती थीं। यह उस समय के लिए एक अनूठा अनुभव था।

दिल्ली के एक होटल में उनके प्रदर्शन के दौरान देव आनंद और शशि कपूर ने उनकी आवाज की तारीफ की थी। इसके परिणामस्वरूप, देव आनंद ने उन्हें फिल्म 'हरे राम हरे कृष्णा' (1971) और मर्चेंट आइवरी की फिल्म 'बॉम्बे टॉकीज' में गाने का मौका दिया। इस तरह उषा उत्थुप भारतीय पॉप और पार्श्व गायन की दुनिया में छा गईं।

अमिताभ बच्चन का पार्क स्ट्रीट का ये जिक्र सिर्फ एक स्थान का नहीं, बल्कि उस सांस्कृतिक धरोहर का भी प्रतीक है जिसका कोलकाता में महत्वपूर्ण स्थान रहा है। इस तरह की यादें आज भी लोगों के दिलों में बसी हुई हैं।

रेकमेंडेड खबरें