Dusu Vice President Shaukeen Ends Barefoot Protest Wears Sandals
DUSU वाइस प्रेजिडेंट शौकीन ने पहनी चप्पल
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, नई दिल्ली : सत्य निकेतन हादसे के बाद से नंगे पैर घूम रहे दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन (DUSU) के वाइस प्रेजिडेंट दीपांशु शौकीन ने आखिरकार अपना प्रदर्शन खत्म कर दिया। गुरुवार देर रात सत्य निकेतन हादसे वाले पॉइंट पर जाकर उन्होंने हादसे में जान गंवा चुके स्टूडेंट्स को याद किया और इसके बाद चप्पल पहन ली। दीपांशु ने कहा कि अपने सत्याग्रह का मैंने पहला पड़ाव पूरा कर लिया है। हमारी चारों मांगों पर डीयू प्रशासन ने कदम उठा लिया है। डीयू के हॉस्टल्स का सेफ्टी ऑडिट शुरू हो चुका है और कुछ में चल रहा है।
उन्होंने कहा कि हमारी मांग थी कि सत्य निकेतन हादसे के पीड़ितों को मुआवजा दिया जाए, इसके लिए सिफारिशें आगे भेज दी गई हैं, डीयू ने कदम उठा लिया है और जल्द मुआवजा दे दिया जाएगा। सभी पीजी का सेफ्टी ऑडिट और रेंट कंट्रोल पॉलिसी को लेकर डीयू ने दिल्ली सरकार से बात कर ली है।