17 Employees Appointed Without Approval In District Hospital Approval Sought From Government For Re appointment
मंजूरी के बिना ज़िला अस्पताल में लगाए 17 कर्मचारी
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज,नोएडा: जिला अस्पताल में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) में शासन की बिना मंजूरी के रखे गए 17 कर्मचारियों दोबारा रखने के लिए जिला अस्पताल प्रशासन ने शासन से मंजूरी मांगी थी, लेकिन प्रस्ताव भेजे जाने के करीब दो माह बाद भी शासन से स्वीकृति नहीं मिली है। सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत स्टाफ नर्स और लैब टेक्नीशियन को बिना जॉइनिंग लेटर के रखा गया था। सीएमएस डॉ़ अशोक कुमार झा का कहना है कि कर्मचारियों को दोबारा से ड्यूटी पर रखने के लिए शासन को पत्र भेजा गया है।