पारदर्शिता बढ़े

नवभारतटाइम्स.कॉम•
transparency in election commission how to strengthen public trust in impartiality and credibility
चुनाव आयोग लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण संस्थाओं में से एक है। पिछले कुछ वर्षों में आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर समय-समय पर सवाल उठे हैं। ऐसे में यह जरूरी है कि आयोग सरकार और विपक्ष, दोनों से समान दूरी बनाए रखे तथा अपनी निष्पक्षता पर जनता का भरोसा मजबूत करे। आयोग के निर्णयों और प्रक्रियाओं में अधिक पारदर्शिता होनी चाहिए। असहमति दर्ज करने की स्पष्ट व्यवस्था बनाई जाए और महत्वपूर्ण फैसलों के कारण सार्वजनिक किए जाएं। नियुक्ति प्रक्रिया पर भी व्यापक सहमति बनना आवश्यक है। चुनाव आयोग किसी राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि संविधान का प्रहरी है। उसकी निष्पक्षता और विश्वसनीयता ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है।

-अंजनी कुमार दाधीच

रेकमेंडेड खबरें