Aoa Permission Mandatory Before Renting A House In Supernova Society
सुपरनोवा में किराये पर घर लेने के लिए AOA की अनुमति जरूरी
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, नोएडा
सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा सोसायटी अब किसी भी मकान मालिक को अपना घर किराए पर देने के लिए एओए की अनुमति लेना अनिवार्य होगा। इसके लिए एओए ने जीबीएम में टेनेंसी रेगुलेशन पॉलिसी पास की है। बताया जा रहा है कि सोसायटी में किराएदार के बढ़ते हुड़दंग और आए दिन हो रही घटनाओं पर कंट्रोल करने के लिए यह नियम बनाया गया है कि बिना एओए की अनुमति के सोसायटी में किसी को किराएपर घर नहीं मिल सकेगा।सोसायटी में देर रात तक तेज ध्वनि में गाना, शराब पीकर हंगामा, कामन एरिया में उपद्रव और अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए सुपरनोवा अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन ने आम सभा बैठक में टेनेंसी रेगुलेशन पॉलिसी पास की है। सोसायटी परिसर में लगातार सामने आ रही अराजकता, मारपीट, अवैध काल सेंटर और संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतों को देखते हुए फ्लैट मालिकों और निवासियों की सुरक्षा के लिए यह सख्त फैसला लिया गया है।