नोएडा से लापता बाउंसर की हत्या कर नाले में फेंका शव

नवभारतटाइम्स.कॉम•
noida missing bouncer brutally murdered body thrown in drain
n NBT रिपोर्ट, नोएडा

सेक्टर 71 से 24 सितंबर की रात संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए बाउंसर अजय चौधरी का शव गुरुवार रात दिल्ली के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल की मोर्चरी से बरामद हुआ। शरीर और गर्दन पर चाकू से गोदने के दर्जनों निशानों से साफ है कि उनकी बेरहमी से हत्या कर शव को गाजीपुर फूल मंडी के नाले में फेंक दिया गया था। कई दिन लापता होने के बाद परिवार वाले ने 26 सितंबर को नोएडा फेज तीन थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई। लेकिन उसके पहले ही आनंद बिहार थाना पुलिस अजय की डेडबॉडी बरामद कर ली थी। शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम हुआ, इस दौरान परिजन ने विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद दिल्ली मयूर विहार फेज वन थाना पुलिस ने हत्या के आरोप में केस दर्ज किया है।
ऑटो की नंबर प्लेट की फोटो पत्नी को वॉट्सएप की थी

पूर्वी दिल्ली में चिल्ला निवासी प्रवेश चौधरी ने बताया कि उनके ताऊ के बेटे अजय चौधरी नोएडा सेक्टर 121 में एक बिजनेसमैन के ड्राइवर और बाउंसर थे। परिवार के मुताबिक 24 सितंबर की रात वह रैपिडो ऑटो लेकर सेक्टर 71 से आनंद विहार गए। माना जा रहा है कि रास्ते में किसी से उनका विवाद हुआ। उन्होंने परिवार को ऑटो की नंबर प्लेट और एक दुकान की फोटो भेजी। आनंद विहार स्थित दुकान से उन्होंने 150 रुपये का कुछ सामान लेकर उसकी पेमेंट की थी। दुकानदार का भी परिवार को फोटो भेजा था। साथ ही कहा कि वह इस ऑटो में जा रहे हैं, इसमें उसके साथ कुछ अनहोनी हो सकती है। कुछ देर बाद उनका मोबाइल नंबर बंद आने लगा। परिजन दिल्ली के मयूर फेज वन थाने में पहुंचे और तत्काल पुलिस को सारी घटना बताई। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने नोएडा फेज तीन थाना पुलिस से बातचीत की, लेकिन युवक की तलाश नहीं की गई।

रेकमेंडेड खबरें