Relief From Noidas Traffic Jams Ai Will Tell When And Where Traffic Jams Will Occur
AI बताएगा नोएडा में कहां और कब लगता है जाम!
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, नोएडा
शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद लेने की तैयारी है। प्रस्तावित सिस्टम गूगल मैप से मिलने वाले ट्रैफिक डेटा का विश्लेषण कर यह पता लगाएगा कि नोएडा की किस सड़क पर किस समय और किन परिस्थितियों में जाम लगता है। खास बात यह है कि इसके लिए हर सड़क पर नए कैमरे, सेंसर या ऑप्टिकल फाइबर लाइन बिछाने की जरूरत नहीं होगी। नोएडा अथॉरिटी इस एआई डेटा के सिस्टम को सेक्टर-94 स्थित आईटीएमएस से जोड़ेगी।सिस्टम में अलग-अलग मार्गों पर वाहनों की आवाजाही और यात्रा में लगने वाले समय के पुराने और रियल टाइम डेटा का विश्लेषण किया जाएगा। यदि किसी मार्ग पर यात्रा का समय सामान्य से अधिक बढ़ता है तो सिस्टम उस स्थान को संभावित कंजेशन के रूप में चिन्हित कर सकेगा। नोएडा अथॉरिटी के अधिकारियों को कहना है कि कैमरा आधारित सिस्टम की तुलना में यह व्यवस्था नोएडा में अतिरिक्त हार्डवेयर लगाने की जरूरत कम कर सकती है।