Sleeper Bus Fire 9 Deaths Human Rights Commission Seeks Report From Dm Safety Questions Raised
स्लीपर बस में आग से 9 लोगों की मौत पर मानवाधिकार आयोग ने मांगी DM से रिपोर्ट
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, नोएडा
यमुना एक्सप्रेसवे पर 23 सितंबर की रात स्लीपर बस में आग लगने से नौ यात्रियों की मौत के मामले में अब राज्य मानवाधिकार आयोग ने भी संज्ञान लिया है। आयोग ने घटना को लेकर जिलाधिकारी को नोटिस जारी कर जिला स्तर पर जांच कराने और उसकी रिपोर्ट सात दिसंबर 2026 तक पेश करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई आठ दिसंबर को होगी।दिल्ली के कश्मीरी गेट से महोबा जा रही स्लीपर बस में जेवर कोतवाली क्षेत्र के दयानतपुर के पास आग लग गई थी। हादसे में बस में सवार नौ यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई थी। बस में 35 यात्री सवार थे। घटना के बाद स्लीपर बसों में सुरक्षा और मानकों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। बस में अग्निशमन उपकरण, आपातकालीन निकास और अन्य सुरक्षा इंतजामों की स्थिति पर भी सवाल उठ रहे हैं। इस मामले में अब तक बस संचालन करने वाले ऑपरेटर के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं इस बस के दो ड्राइवर, एक परिचालक और राज कल्पना ट्रेवल्स के मैनेजर को गिरफ्तार किया जा चुका है।दिल्ली निवासी सामाजिक कार्यकर्ता कृष्ण राजपूत ने इस मामले में मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी।