Anganwadi Asha Mid day Meal Workers Protest Demand For Permanent Status Rs 42000 Minimum Wage And Pension
आंगनबाड़ी, आशा अौर मिड-डे मील वर्कर्स ने किया प्रदर्शन, दिया ज्ञापन
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, गुड़गांव
केंद्र सरकार की विभिन्न परियोजनाओं में काम करने वाले आंगनबाड़ी, आशा और मिड-डे मील वर्कर्स ने मंगलवार को अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद विधायक मुकेश शर्मा को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि अभी तक उन्हें नियमित कर्मचारी का दर्जा नहीं मिला है। संगठनों ने चेतावनी दी कि मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर 1 से 3 दिसंबर तक दिल्ली में संसद मार्च किया जाएगा।ज्ञापन में सात प्रमुख मांगें रखी गईं, जिनमें 45वें श्रम सम्मेलन के निर्णय के अनुसार आंगनबाड़ी, आशा, मिड-डे मील वर्कर्स समेत सभी स्कीम वर्कर्स को स्थायी कर्मचारी का दर्जा देने, न्यूनतम वेतन 42 हजार रुपये करने और 12 महीने का वेतन देने की मांग शामिल है। इसके अलावा सेवानिवृत्ति के समय कम से कम 21 हजार रुपये पेंशन देने की मांग की गई है। वर्कर्स ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को रद्द करने, मिड-डे मील को बंद नहीं करने और छंटनीग्रस्त वर्कर्स की बहाली की मांग भी उठाई।