पार्क की जमीन के विवाद में डिप्टी सीएम का नाम जोड़ने पर जताई आपत्ति

नवभारतटाइम्स.कॉम•
people object to deputy cms name being added to park dispute issue of park construction on railway land
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ: कैंट क्षेत्र में कूड़ाघर की जमीन पर पार्क निर्माण को लेकर चल रहे विवाद में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का नाम जोड़े जाने और सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ कथित टिप्पणियों पर लोगों ने आपत्ति जताई है।

पूर्व मेयर संयुक्ता भाटिया के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने प्रेसवार्ता कर कहा कि अभिलेखों में संबंधित भूमि रेलवे की है। तत्कालीन डीआरएम ने स्थल का निरीक्षण कर जनहित को देखते हुए भूमि को पार्क के रूप में विकसित करने पर विचार किया था। लखनऊ व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतबीर सिंह राजू ने कहा कि भूमि या पार्क निर्माण को लेकर आपत्ति होने पर संबंधित विभाग में पक्ष रखा जा सकता है, लेकिन बिना प्रमाण किसी जनप्रतिनिधि को विवाद में जोड़ना उचित नहीं है।

रेकमेंडेड खबरें