मां दुर्गा की मूर्ति को अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार

नवभारतटाइम्स.कॉम•
artists busy giving final touches to maa durga idols navratri preparations in full swing
NBT न्यूज, गुड़गांव : नवरात्रि और दुर्गा पूजा को लेकर शहर में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। सेक्टर-14 स्थित गर्ल्स कॉलेज के सामने और आसपास के क्षेत्रों में कुम्हार व मूर्तिकार मां दुर्गा सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में दिन-रात जुटे हैं। कारीगर प्रतिमाओं पर रंग-रोगन, साज-सज्जा और बारीक कारीगरी का काम तेजी से पूरा कर रहे हैं। यहां मां दुर्गा के साथ मां लक्ष्मी, मां सरस्वती, भगवान गणेश और भगवान कार्तिकेय की प्रतिमाएं भी तैयार की जा रही हैं। समाजसेवी आरके जायसवाल ने कहा कि दुर्गा पूजा हमारी आस्था, संस्कृति और परंपराओं का महत्वपूर्ण पर्व है। उन्होंने कहा कि मूर्तिकार और कारीगर मिट्टी को प्रतिमा का स्वरूप देकर हमारी धार्मिक परंपराओं को साकार करते हैं। मूर्तिकार हरि नारायण ने बताया कि प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने का काम तेजी से चल रहा है। शहर में दुर्गा पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में भी खासा उत्साह है।

रेकमेंडेड खबरें