‘सम्मान से बढ़ती जिम्मेदारी है’

नवभारतटाइम्स.कॉम•
avadh ratna award many personalities including prof shahid akhtar honored responsibility increases with respect
nNBT न्यूज,लखनऊ : ऑल इंडिया कैफी आजमी अकादमी में मंगलवार को संगम फाउंडेशन की ओर से ' अवध रत्न अवॉर्ड ' समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों को सम्मानित किया गया।

अवॉर्ड मिलने के बाद प्रो. शाहिद अख्तर ने कहा कि सम्मान से जिम्मेदारी और बढ़ती है। प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए बहुसंख्यक और अल्पसंख्यक, दोनों वर्गों के हर नागरिक को योगदान देना होगा। बतौर मुख्य अतिथि अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि यूपी सरकार समाज के हर वर्ग के हित और समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्धता से काम कर रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व कार्यवाहक मुख्यमंत्री डॉ. अम्मार रिज़वी ने की।
इन्हे मिला सम्मान : प्रो. शाहिद अख्तर, प्रो. अजय तनेजा, प्रो. मोहम्मद कमरुल हुदा फरीदी,सैयद हुसैन अफसर तथा डॉ. वासी अहमद आजम अंसारी को अवध रत्न सम्मान से नवाजा गया। वहीं हिंदी साहित्य श्रेणी में प्रो. जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव पुरस्कार मिला।

रेकमेंडेड खबरें