डेट बढ़ाने के बाद भी नहीं भर सकीं कॉलेजों में सीटें

नवभारतटाइम्स.कॉम•
colleges seats empty ug pg seats not filled even after extending date
nNBT न्यूज, गुड़गांव: प्रदेश के कॉलेजों में यूजी और पीजी के दाखिलों की प्रक्रिया मंगलवार को पूरी हो गई। 6 अक्टूबर एडमिशन की अंतिम तारीख थी। एडमिशन के लिए अंतिम तारीख बढ़ाए जाने के बावजूद कॉलेजों की सभी सीटें नहीं भर पाईं। प्रदेश के साथ-साथ गुड़गांव के कॉलेजों में भी कई कोर्स में सीटें खाली रह गई हैं।

प्रदेश के कॉलेजों में अब तक करीब 1.12 लाख दाखिले हुए हैं। इसके बावजूद कई सीटें खाली हैं। अलग-अलग कोर्स में स्टूडेंट्स की कम रुचि, पसंद के कॉलेज या कोर्स में सीट नहीं मिलना और समय पर आवेदन नहीं कर पाना इसके प्रमुख कारण माने जा रहे हैं। अंतिम दिन भी कॉलेजों में एडमिशन हुए। गुड़गांव के सरकारी कॉलेजों में भी कई कोर्स की सीटें खाली रह गई हैं। खाली सीटों पर दाखिले के लिए दोबारा मौका दिया गया था, बावजूद इसके सभी सीटें नहीं भर सकीं। अब दाखिला प्रक्रिया पूरी होने के बाद कॉलेजों में खाली सीटों की संख्या स्पष्ट होगी।

रेकमेंडेड खबरें