कैप्टन स्मित मच्छर को 'अशोक चक्र' देने की मांग

नवभारतटाइम्स.कॉम•
demand to give ashok chakra to captain smit machhar salute to the bravery of the pilot who saved 180 passengers
nNBT रिपोर्ट, गुड़गांव: जिला बार असोसिएशन, गुड़गांव ने 30 सितंबर को दुबई से इजराइल जा रही फ्लाइट में 180 यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी और अदम्य साहस को सम्मानित करने की मांग की है। बार असोसिएशन के प्रधान कुलभूषण भारद्वाज के नेतृत्व में वकीलों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक ज्ञापन एसडीएम के माध्यम से भेजा। ज्ञापन में कैप्टन मच्छर को शांति काल का सर्वोच्च सम्मान ' अशोक चक्र ' देने की मांग की गई है। बार असोसिएशन की ओर से भेजे गए ज्ञापन में कहा गया कि पायलट कैप्टन स्मित मच्छर ने अपनी जान जोखिम में डालकर अदम्य साहस का परिचय दिया था। उनकी इस बहादुरी से विमान में सवार यात्रियों की जान बच गई, जिससे पूरी दुनिया में भारत का मान बढ़ा है।

रेकमेंडेड खबरें